फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर के सत्यदीप ने एवरेस्ट व ल्होत्से चोटी को किया फतेह

विज्ञापन
एवरेस्ट पर पहुंचा पूरनपुर का पर्वतारोही सत्यजीत गुप्ता । स्रोत -स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। माउंट कंचनजंगा (ऊंचाई 8586 मीटर), माउंट मकालू (8463 मीटर) चोटियों पर चढ़ने के बाद नगर निवासी सत्यदीप गुप्ता ने 21 मई को एवरेस्ट और 22 मई को ल्होत्से चोटी पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की है। उनका सपना एक सप्ताह में दोनों चोटियों को दो बार फतेह कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का है। ऐसे में शुक्रवार रात वह फिर चढ़ाई शुरू करेंगे।
विज्ञापन


नगर निवासी राधाकृष्ण गुप्ता और मीना गुप्ता के पुत्र सत्यदीप गुप्ता को शुरू से ही पहाड़ों पर चढ़ने का शौक है। उन्होंने सन 2013 में इसकी शुरुआत की। 2014 में लद्दाख के माउंट नन (ऊंचाई 7135 मीटर) पर चढ़ने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए।
इससे पहले वह तंजानिया की क्लिमंजारो (ऊंचाई 5895) पर चढ़ने में भी सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद सन 2016 में उन्होंने उत्तराखंड के शिखर डीकेडी-2 को फतेह करने में सफलता हासिल की। इसकी ऊंचाई 5700 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सत्यदीप ने मई 2022 में कंचनजंगा और मई 2023 में माउंट मकालू पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें