जहानाबाद थाने पर खड़ी ट्रैंक्टर ट्रॉली । संवाद
जहानाबाद। खनन अधिकारी अशोक कुमार और नायब तहसीलदार हरि शंकर पटेल ने अवैध रूप से खनन में शामिल पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी मशीन कब्जे में लेकर सभी वाहनों को पुलिस की सुपुर्दगी में दिया है।
शुक्रवार को थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक मजरा में जेसीबी मशीन से खनन कर ट्रैक्टर-ट्राॅली से मिट्टी भरकर ले जाने की सूचना अधिकारियों को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने दस्तावेज मांगे, तो संबंधित के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। अधिकारियों ने पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और जेसीबी मशीन को जहानाबाद पुलिस को सौंप दिया।
खनन में शामिल पांच ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई है। एआरटीओ को सूचित कर दिया गया है। पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली जहानाबाद पुलिस के सुपुर्द कर दी गई है।
- अशोक कुमार, खनन अधिकारी
जहानाबाद थाने पर खड़ी ट्रैंक्टर ट्रॉली । संवाद