फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: 'सत्ता का संग्राम' आज पीलीभीत में, युवाओं से होगी चर्चा, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल

Sun, 07 Apr 2024 01:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम रविवार को पीलीभीत में होगा। सुबह आठ बजे चाय पर चुनावी चर्चा होगी तो दोपहर में युवाओं से बातचीत कर उनके मुद्दे जानेंगे। शाम के वक्त स्थानीय नेताओं से चुनाव पर चर्चा होगी। 
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुहेलखंड का पीलीभीत जिला उत्तराखंड राज्य की सीमा के पास स्थित है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वरुण गांधी ने जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जितिन प्रसाद पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने भगवत सरन गंगवार को मैदान में उतारा है। बसपा ने अनीस अहमद खां उर्फ फूल बाबू को उम्मीदवार बनाया है। पीलीभीत में दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

विज्ञापन


पीलीभीत के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 7 अप्रैल को पीलीभीत में रहेगा।

क्या होगा खास?
'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

सत्ता का संग्राम
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : कमल्ले चौराहा
2. दोपहर 1 बजे
युवाओं से बात
स्थान : उपाधि महाविद्यालय, पीलीभीत
3. शाम 5 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : अशोक कॉलोनी पार्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें