फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस तरह गुरुनानक इंटर कॉलेज का 85 प्रतिशत, सनातन धर्म इंटर कॉलेज का 90.73 प्रतिशत, इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, गुरुनानक इंटर कॉलेज का 72 प्रतिशत रहा। सनातन धर्म इंटर कॉलेज का 91 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में जेजीस रिवर्डेल इंटर कॉलेज की सौम्या ने 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला, गुरुनानक इंटर कॉलेज में दीपक ने 88.5 प्रतिशत, सनातन धर्म इंटर कॉलेज की प्रगति मिश्रा ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। गुरुनानक इंटर कॉलेज में नवीन में दूसरे, आदित्य तीसरे, जेसीज रिवर्डेल में गुलफिश कॉलेज में दूसरे, पंखुड़ी मिश्रा तीसरे, सनातन धर्म इंटर कॉलेज मेंं साक्षी दूसरे, पंखुड़ी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट परीक्षा में जेसीज रिवर्डेल इंटर काॅलेज में नवीन कुमार ने कॉलेेज में पहला, अनादी ने दूसरा, जोया खान ने तीसरा स्थान पाया। गुरुनानक इंटर कॉलेज में वेदांश पहले, निहाल त्रिवेदी दूसरे, शोभित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में कृष्णा वर्मा ने कॉलेज में पहला, अनिका वर्मा ने दूसरा, आयुषी ने में तीसरा स्थान पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें