फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीसलपुर मे हुआ खाटू श्याम का संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में जनता कॉलेज के पास बृहस्पतिवार की शाम खाटू श्याम का संकीर्तन हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया, विभिन्न प्रकार की मनौतियां मानी और उनके कारनामों पर प्रकाश डाला। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम का संचालन संजीव सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति के सुरेंद्र पाठक ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन



साईं आश्रम में हुआ हवन

बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी रक्षा आश्रम में बृहस्पतिवार की शाम साईं हवन हुआ। साईं भक्तों ने आश्रम में पूजा-अर्चना की। आरती की, प्रसाद चढ़ाया और मनौतियां मानीं। कुछ श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के चमत्कारों को बताया। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम के सिलसिले में आश्रम में सजावट और प्रकाश का विशेष बंदोबस्त किया गया। आश्रम के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें