फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्राथमिक स्कूल में गर्मी के कारण छात्र को आया चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। एक प्राथमिक स्कूल में गर्मी के कारण छात्र को चक्कर आ गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मामला घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जनकापुर के प्राथमिक विद्यालय का है। गांव निवासी अनुभव कक्षा एक का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह गर्मी के कारण चक्कर खाकर गिर गया और बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार है।
परिजनों का कहना है कि छात्र को बुखार आ रहा है। वह दवाई खाकर स्कूल गया था। स्कूल की अध्यापिका सुशीला मौर्य ने बताया कि छात्र अब पूरी से ठीक है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें