पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंची खाद्य विभाग की टीम ने दाल और सब्जी के नमूने भरे। इसके अलावा किराने की दुकानों से भी सैंपल लिए। मिठाइयों की दुकानों की भी चेकिंग की।
खाद्य विभाग की टीम पूर्व माध्यमिक विद्यालय जसोली पहुंची। टीम ने मिड-डे मील में बनी सब्जी और दाल का नमूना लिया। बाजार पहुंचकर एस. किराना स्टोर से अरहर, मूंग, मसूर की दाल के नमूने लिए। बालाजी मिष्ठान भंडार और महावीर मिष्ठान भंडार पर भी चेकिंग की। स्टेशन रोड पर सब्जी के ठेले भी चेक देखे। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता शामिल थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नमूनों का परीक्षण कराया जाएगा।