जिले
में फैले नदियों के जाल से हर साल बरसात में भारी तबाही होती है। इसको
लेकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती
को पत्र लिखकर बाढ़ से बचाव के लिए धनराशि आवंटित कराने की मांग की है।
जल
संसाधन मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में देवहा
और शारदा नदी से प्रति वर्ष बाढ़ आने से तबाही होती है। इसके लिए जिला आपा
राहत समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद धन स्वीकृत कराने को डीएम के माध्यम
से प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन प्रदेश सरकार ने अब तक इस
पर धनराशि जारी नहीं की है।
ऐसे में जिले को तबाही से बचाने को ठोस
उपाय कराना मुश्किल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री के प्रवक्ता एमआर मलिक ने
बताया कि पत्र के माध्यम से जलसंसाधन मंत्री से प्रदेश सरकार से धन आवंटित
कराने की मांग की गई है। उन्होंने बताया इस बाबत केंद्रीय मंत्री मेनका
गांधी के ओएसडी आनंद चौधरी ने भी प्रदेश के प्रमुख सचिव राजस्व से फोन पर
वार्ता की जिले की स्थिति से अवगत करा दिया है।