फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अखाड़े से 1.20 लाख रुपये चोरी, दो सेवकों पर रिपोर्ट

Sun, 08 Nov 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी स्थित शंभुपंच दशनाम अखाड़े से 1.20 लाख रुपये चोरी हो गए। महंत के रुद्रपुर जाने के दौरान अखाड़े में मौजूद दोनों सेवक भी गायब मिले। महंत की तहरीर पर पुलिस ने दोनों नामजद सेवकों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अखाड़े के महंत गणेशानंद गिरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार नवंबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह किसी काम से रुद्रपुर गए थे। उस समय अखाड़े में गमगीन दयाल और प्रदीप अवस्थी मौजूद थे। दोनों पिछले दो माह से अखाड़े में रहकर सेवा कर रहे थे। तीन दिन पहले अखाड़े की एक दुकान किराये पर दी थी, इसके एवज में मिले 1.20 लाख रुपये उन्होंने अपने कमरे में संदूक के अंदर रख दिए थे। महंत के मुताबिक, चार नवंबर को दोपहर बाद जब वह वापस अखाड़े पहुंचे तो दोनों सेवक वहां नहीं मिले। कमरे में रखे संदूक को खोलकर देखा तो उसमें रखे 1.20 लाख रुपये गायब थे। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें