फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल रिपोर्ट दर्ज

Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। बलदेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। शहर के एकता नगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र पांडेय ने तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके बहनोई अश्वनी कुमार पांडेय निवासी सहजनिया, थाना न्यूरिया, बाइक से पीलीभीत से घर जा रहे थे। बलदेवपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अश्वनी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें