फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सौ मीटर दौड़ में रोहित अव्वल

विज्ञापन
पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजितप्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।स्रोत:स्टेडियम
विज्ञापन
पीलीभीत । खेल निदेशालय के निर्देश पर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसको लेकर गांधी स्टेडियम में बुधवार से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओेंं का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला स्तरीय एथलेटिक्स अंडर 16 बालक, बालिका का उद्घाटन नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने किया। 100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रोहित प्रथम, सौरव द्वितीय, अर्पित तृतीय, 200 मीटर बालक की दौड़ में सौरमय प्रथम, अर्जुन द्वितीय, अर्पित तृतीय स्थान पर रहे । लंबी कूद में रोहित प्रथम, कामरान द्वितीय, शिवम तृतीय, 100 मीटर बाधा दौड़ में अर्पित प्रथम, अभिनव द्वितीय, राजा तृतीय स्थान पर रहे ।
ऊंची कूद में कामरान प्रथम, शिवम द्वितीय, हिमांशु तृतीय स्थान पर रहे । सभी विजेता खिलाड़ियों को डाॅ. इमरान ने पुरस्कार बांटे । प्रतियोगिताएं जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह के निर्देशन में कराई गई। निर्णायक समिति में विभा मिश्रा, महेश कुमार, अविनाश शर्मा प्रगति, वीनू, दीपक बिष्ट, आकाश शामिल रहे।

पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में आयोजितप्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।स्रोत:स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें