फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बनारस मार्ग पर संचालित रोडवेज बस को हर माह हो रहा घाटा

Tue, 30 Sep 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत से बनारस मार्ग पर संचालित रोडवेज बस को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। विभाग का कहना है कि यात्रियों की कमी से हर माह लाखाें का घाटा हो रहा है। पिछले पांच माह में विभाग को करीब पांच लाख से अधिक का राजस्व नुकसान होने की बात कही जा रही है। हालांकि बस के संचालन से यात्रियों को राहत है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से मौजूदा समय में करीब 94 बस संचालित हो रहीं हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए करीब पांच माह पूर्व बनारस के लिए एक बस का संचालन किया गया, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।
अफसरों की मानें तो 40 से 45 प्रतिशत लोड फैक्टर होने पर ही बस का संचालन सही से हो सकता है, लेकिन इस बस में 20-25 प्रतिशत ही लोड फैक्टर आ रहा है। हर माह के अगर आंकड़े की बात की जाए, तो करीब एक लाख के आसपास विभाग को घाटा हो रहा है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बनारस जाने वाली बस पर यात्री कम है। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। निर्देश के बाद ही इसमें निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें