पीलीभीत जिले के बीसलपुर नगर पालिका ने स्वच्छता को लेकर अनोखी पहल शुरू की। दीपावली के त्योहार पर कस्बे में पालिका कर्मचारियों द्वारा मुख्य सड़क व बाजर में पानी से धुलाई कराई गई। नगर पालिका अध्यक्ष के पति अमन जायसवाल निक्की ने बताया कि पर्व को लेकर कस्बे में सफाई के विशेष इंतजाम कराए गए हैं। बुधवार को कस्बे में करीब 40 कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था के लिए लगाया गया।
विज्ञापन
ये लोग गली-मोहल्लों की नाली व सड़कों को साफ करेंगे। इसके अलावा कुछ कर्मचारी कस्बे के मुख्य मार्ग व बाजार की सफाई करने के साथ ही वहां पानी से धुलाई करेंगे। इसके अलावा पूरे कस्बे में चूना डलवाया जाएगा। वहीं शहर के बड़ा देवी मंदिर पर पर्व पर पूजा अर्चना करने आने वाले भक्तों के वहां विशेष सजावट के इंतेजाम के किए जाएंगे।