फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फाल्गुन में हवा हुए सड़क सुरक्षा के नियम, आदेश भी बेदम

Thu, 06 Mar 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए नियम तो कई बने। लेकिन, जिले में पालन होते हुए नहीं दिखे। पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों के अधिकांश कर्मचारी बिना हेलमेट के ही कार्यालय आ रहे हैं। बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी और ई-रिक्शा का मालवाहक वाहनों के रूप में प्रयोग भी जारी है।
26 जनवरी को जिले में नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम प्रभावी किया गया था। पंप संचालकों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए। एक-दो दिन तो सख्ती नजर आई, इसके बाद नियमों की अनदेखी शुरू हो गई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के सेल्समैन एक-दूसरे से हेलमेट मांगकर काम चलाने की सीख बाइक चालकों को देते नजर आते हैं। बुधवार को शहर के गोहनिया चौराहे के पेट्रोल पंप पर कई बाइक चालक बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 10:58 बजे सदर तहसील में कई बाइक चालक बिना हेलमेट के आवाजाही करते दिखे। इनमें कुछ कर्मचारी भी थे।

शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद

शहर के एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट बाइक सवार को डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें