फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुहाग मिटाने के बढ़ रहे मामले, प्रेम-प्रसंग मुख्य वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास, समर्पण और आजीवन साथ निभाने का प्रतीक माना जाता है, लेकिन पिछले तीन वर्षों में जिले में ऐसे कई मामले सामने आए, जिन्होंने इस रिश्ते की सबसे भयावह तस्वीर पेश की। जिन हाथों ने कभी पति का साथ निभाने की कसमें खाईं, उन्हीं पर हत्या या हत्या की साजिश के आरोप लगे। कहीं प्रेम-प्रसंग के चलते पति को मौत के घाट उतार दिया गया, कहीं कुल्हाड़ी से शव के छह टुकड़े कर नहर में फेंक दिए गए और कहीं प्रेमी के साथ मिलकर जानलेवा हमला करा दिया गया। शनिवार को माधोटांडा में सामने आए ताजा हत्याकांड के बाद जिले के ये पुराने चर्चित मामले एक बार फिर लोगों की जुबान पर हैं। संवाद
विज्ञापन


केस एक
शिवनगर हत्याकांड जब शव के छह टुकड़ों ने दहला दिया था जिला
जुलाई 2023 में गजरौला थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव का रामपाल हत्याकांड सुर्खियों में आया था। आरोप था कि पत्नी दुलारो देवी ने देर रात कुल्हाड़ी से पति की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े किए। फिर उन्हें दो बोरों में भरकर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पहले हाथ, पैर और सिर बरामद किए, जबकि अगले दिन कई किलोमीटर दूर नहर से धड़ मिला। शव के टुकड़े मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस वारदात की बर्बरता आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई थी।


केस दो
बीसलपुर: प्रेमी के साथ मिलकर चाय में मिलाया जहर
जुलाई में बीसलपुर के रमाकांत मिश्रा की मौत पहले सामान्य लगी, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो मामला हत्या में बदल गया। पुलिस के अनुसार पत्नी रेनू देवी और उसके कथित प्रेमी शिवम शुक्ला ने मिलकर रमाकांत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि प्रेमी जहर लेकर आया और पत्नी ने उसे चाय में मिलाकर पति को पिला दिया। मौत के बाद पोस्टमार्टम और जांच में संदेह गहराया तो हत्या का मामला दर्ज हुआ। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। परिजनों का आरोप था कि प्रेम-प्रसंग के कारण रमाकांत लगातार विरोध करता था और यही उसकी जान का कारण बना।
विज्ञापन


केस तीन
पूरनपुर: गुरुद्वारे के ग्रंथी की हत्या की रची गई साजिश
मार्च 2026 में पूरनपुर क्षेत्र के रम्पुरा कोन गुरुद्वारे के ग्रंथी हरविंदर सिंह नदहा पुलिया के पास गंभीर हालत में मिले थे। शुरुआत में मामला अज्ञात हमलावरों का लगा, लेकिन पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोप है कि पत्नी गुरजीत कौर ने अपने कथित प्रेमी कुलदीप सिंह उर्फ सोनी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। जांच में प्रेम-प्रसंग को हत्या की साजिश की मुख्य वजह बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें