फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। शादी का झांसा देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मोहल्ला खब्बापुर निवासी अमन ने उसकी नाबालिग बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि फोन पर बातचीत के बाद युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद विरोध करने पर आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
बाद में जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कस्बे में चर्चा का विषय बना है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें