फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंग्रेजी भाषा की वाद-विवाद प्रतियोगिता में ऋषिता रही प्रथम

विज्ञापन
बीसलपुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विधार्थी।स्रोत:प्राचार्य
विज्ञापन
बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से अंग्रेजी भाषा का महत्व विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें ऋषिता अग्रवाल प्रथम रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विभाग प्रभारी डॉ. अलका मेहरा ने कहा कि अंग्रेजी भाषा संचार का एक अच्छा माध्यम है। छात्र-छात्राएं अपने संवाद को कुशल बना सकते हैं। अंग्रेजी भाषा से संबंधित चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय के प्रति प्रेरित करना है। साथ ही उनकी प्रस्तुतीकरण क्षमता का आकलन भी करना है।
अंग्रेजी विभाग की डॉ दरखशा के संचालन में हुई इस प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। संचालनकर्ता ऋषिता अग्रवाल और साक्षी गंगवार थे। मुख्य विषय खालिद हुसैनी ने लिखे। प्रतियोगिता में ऋषिता अग्रवाल प्रथम, अंशिका गंगवार द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। निधि भारती व दीप्ति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें