फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 200 मीटर की दौड़ में शिक्षक राकेश कुमार ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं की खेल प्रतियोगिता का सोमवार को आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गईं। दो सौ मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय आमखेड़ा के अध्यापक राकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं सौ मीटर की दौड़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चटिया भैंसहा के अध्यापक अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में प्राथमिक विद्यालय भूड़ा के अध्यापक नूर मोहम्मद अव्वल रहे। प्राथमिक विद्यालय भंगा डांडी के शिक्षक नवीन कुमार ने शतरंज में बाजी मारी। कबड्डी में मोहम्मद अतहर एंड पार्टी, बॉलीबॉल में राजेंद्र ग्रुप, रस्सा कसी में मोहम्मद इरफान ग्रुप ने बाजी मारी। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मनोज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान एआरपी प्रवीन शुक्ला, संकुल शिक्षक भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, खेल शिक्षक अजय कुमार, खेल अनुदेशक नफीस अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें