जिला पंचायत के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसमें 20 वार्डों का आरक्षण बदल गया है। वार्डों में हुए बदलाव से कई के मंसूबों पर जहां पानी फिर गया है वहीं अनंतिम सूची जारी होने पर मायूस हुए कई चेहरे मौका मिलने पर खिल उठे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव के लिए छह सितंबर को प्रशासन ने वार्डों में आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित की थी। हालांकि सूची प्रकाशन के अगले दिन ही शिकायतें आने लगी थीं, लेकिन सूची के अध्ययन के बाद अमर उजाला ने बड़ी खामी पाकर इसे 10 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेकर डीएम ने आरक्षण निर्धारण का पुन: अवलोकन कराया साथ ही इस दौरान प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई भी बारीकी से की। आरक्षण में मिली बड़ी खामी के कारण ही अंतिम सूची का प्रकाशन 14 सितंबर को न होकर 15 सितंबर को किया जा सका। मंगलवार को प्रकाशित अंतिम सूची में 20 वार्डों के आरक्षण बदल गए हैं। वार्डों में आरक्षण का बदलाव होने से पिछले 10 दिनों से चुनाव प्रचार में जुटे कई प्रत्याशी मैदान से जहां बाहर हो गए हैं वहीं कई मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने चुनाव की गुणा भाग शुरू कर दी है।
00000
इन वार्डों का बदला आरक्षण
वार्ड 02, 05, 06, 09, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 19, 22, 24, 25, 27, 29, 30, 31, 33, 34।
000000
क्या थी प्रमुख गड़बड़ी
आरक्षण के निर्धारण के समय नए परिसीमन से बढ़े वार्डों को सूची के अंत में जोड़ा गया था जबकि नियम: सभी ब्लाकों में बढ़े वार्डों को शामिल कर इन वार्डों का नए सिरे से आरक्षण करना चाहिए था।
यह हुए प्रमुख परिवर्तन
-पूरनपुर ब्लाक में अनुसूचित जाति की कोई सीट नहीं थी। अब दो सीटें अनुसूचित महिला के लिए रखी गई हैं।
-बिलसंडा की तीन सीटें अनुसूचित एवं पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थीं अब दो वार्ड अनारक्षित महिला के रखे गए हैं।
-अमरिया ब्लाक में अनुसूचित जाति का कोई वार्ड नहीं था, अब अमरिया व मरौरी को मिलाकर बनाया गया 16 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है।
-बरखेड़ा में कोई वार्ड अनारक्षित नहीं था, अब 25 नंबर वार्ड अनारक्षित रखा गया है।
ब्लाक प्रमुख पद में नहीं हुआ बदलाव
मंगलवार को प्रकाशित हुई सूची में जिला पंचायत में तो बदलाव हुआ है लेकिन ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बिलसंडा में रहेगा महिलाओं का कब्जा
बिलसंडा। क्षेत्र में जिला पंचायत की चारों सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं। वहीं ब्लाक प्रमुख पद पहले से ही महिला के लिए आरक्षित था। इस प्रकार बिलसंडा क्षेत्र में जिला पंचायत की चार और ब्लाक प्रमुख पद पर महिलाओं का कब्जा रहेगा।
फैक्ट फाइल
कुल पद 34
आरक्षित 22
अनारक्षित 12
----------------
अनुसूचित महिला 02
अनुजाति 04
पिछड़ी महिला 03
पिछड़ी जाति 06
अनारक्षित महिला 07
जिला पंचायत आरक्षण की स्थिति
वार्ड ब्लाक पहले अब
1. पूरनपुर पिछड़ी जाति पिछड़ी जाति
2. पूरनपुर अना0 महिला पिछड़ी जाति
3. पूरनपुर अनारक्षित अनारक्षित
4. पूरनपुर अनारक्षित अनारक्षित
5. पूरनपुर अनारक्षित पिछड़ी जाति
6. पूरनपुर अनारक्षित अनु0 महिला
7. पूरनपुर पिछड़ी जाति अनारक्षित
8. पूरनपुर अनारक्षित अनारक्षित
9. पूरनपुर अनारक्षित अनु0 महिला
10 पूरनपुर अनारक्षित अनारक्षित
11. पूरनपुर अना0 महिला अनारक्षित
12. मरौरी अना0 महिला अनारक्षित
13. मरौरी अनु0 जाति अना0महिला
14 . मरौरी पिछड़ी जाति पिछड़ी जाति
15. मरौरी अनारक्षित अनु0जाति
16. मरौरी/अमरिया अनारक्षित अनु0जाति
17. अमरिया अनारक्षित पिछड़ीमहिला
18. अमरिया अनारक्षित अनारक्षित
19. अमरिया अना0 महिला अनारक्षित
20. अमरिया पिछड़ीजाति पिछड़ी जाति
21. ललौरीखेड़ा अनारक्षित अनारक्षित
22. ललौरीखेड़ा अनु0जातसि अना0महलिा
23. ललौरीखेड़ा अनु0जाति अनु0जाति
24. ललौरीखेड़ा/बरखेड़ा अना0महिला पिछड़ी महिला
25. बरखेड़ा अनु0महिला अनारक्षित
26. बरखेड़ा अनु0 जाति अनु0जाति
27. बरखेड़ा/बीसलपुर पिछड़ीमहिला अनारक्षित
28. बीसलपुर अना0 महिला अना0महिला
29. बीसलपुर अना0 महिला पिछड़ी
30. बीसलपुर पिछड़ी जाति अना0 महिला
31. बीसलपुर/बिलसंडा पिछड़ीमहिला अना0महिला
32 बिलसंडा पिछड़ीमहिला पिछड़ी महिला
33. बिलसंडा अनु0 महिला अना0 महिला
34. बिलसंडा पिछड़ी जाति अना0 महिला