फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु देख भड़के ग्रामीण, हंगामा

Fri, 04 Sep 2015 11:59 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिबंधित पशुओं को लेकर जा रही एक पिकअप को गांव सिरसा के ग्रामीणों ने रोक लिया और हंगामा करने लगे। पुलिस ने जब ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस वाहन को चालक समेत शहर कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। एक पिकअप प्रतिबंधित पशुओं को लेकर शहर कोतवाली के गांव सिरसा होकर जा रही थी। ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कोर्ट के आदेश से गौशाला से पशु ले जा रहा है। उसने पुलिस को कोर्ट का आदेश भी दिखाया। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ने का प्रयास किया। यह देख ग्रामीणों में रोष पनप गया। गुस्साए ग्रामीण पिकअप में बंधे रस्से काटने लगे। यह देख पुलिस के हाथपांव फूल गए। पुलिस ने जब सख्ती की तो भीड़ मौके से छंटने लगी। कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों में आक्रोष था। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पिकअप को मय चालक पुलिस कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें