फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को पुन: अखंड बनाने का लिया संकल्प

Fri, 15 Aug 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश को पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार ने बतौर मुख्य अतिथि स्वतंत्रता विषय पर अपने विचार रखते हुए अखंड भारत का संदेश दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्राचीन व गौरवशाली परंपराओं व शौर्य गाथाओं के विस्मरण तथा जाति पंथों में बंटे होने के कारण देश गुलाम हुआ था। भविष्य में फिर कभी ऐसी परिस्थितियां पैदा न हों, सभी को ऐसा संकल्प लेना होगा।
उन्होंने कहा कि पूरे संसार में शांति चाहिए तो भारत को दुनिया में आगे बढ़ना पड़ेगा। भारतीय संस्कृति के कारण संसार में शांति हो सकती है। कार्यक्रम में संघ के नगर कार्यवाह एकांक चंद्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा, जनार्दन मिश्रा, रमेश पाल, शशिकांत मिश्रा, अशोक पांडेय, श्रीधर शर्मा, विक्रम प्रताप सिंह, तेज प्रकाश, काशीनाथ आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य ने की और संचालन मोहित रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें