फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही नहीं तो कैसे होगी परेड

Thu, 22 Jan 2015 11:41 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गणतंत्र दिवस परेड की पुलिस लाइन मेें तैयारियां तो शुरू कर दी गईं, लेकिन जिले से 202 सिपाहियों के रिलीव होने के बाद से अब तक दूसरे जिलों से मात्र 15 सिपाहियों ने आमद कराई है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब सिपाहियों की कमी से परेड को ग्रहण लग सकता है। उधर ग्राउंड में पुलिस कर्मियों ने परेड का पूर्वाभ्यास भी किया।
हफ्ते भर पहले जिले से बार्डर प्लान के तहत 202 सिपाही बाहरी जिलों को रवाना हो गए थे। इसके सापेक्ष दूसरे जिलों से करीब 250 सिपाही आने थे, लेकिन इनमें से महज 15 सिपाहियों ने मंगलवार की देर शाम तक अपनी आमद दर्ज कराई है। पुलिस लाइंस से लेकर थानों में भी सिपाहियों की भारी कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में गणतंत्र दिवस की परेड में सिपाहियों को लेकर विभाग में खलबली मची है। प्रतिसार निरीक्षक ओमपाल सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को सात टीमें परेड करेंगी। उपलब्ध सिपाहियों में ही सात टीमें बनाकर पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का अभ्यास कराया जा रहा है। इस रिहर्सल परेड में एनसीसी कैडेट, होमगार्ड, महिला व पुरुष आरक्षी, बाइक स्कोर्ट, फायर ब्रिगेड जवान, बज्र वाहन सहित सात टोली के जवान परेड में शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें