गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस लाइन में होने वाले विशेष आयोजन ग्राउंड को आकर्षक रूप से सजाया गया है। राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद 9.30 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। 8.30 बजे सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। इसमें डीएम ओएन सिंह कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करेंगे।
वहीं सुबह 10 बजे स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण होगा। 10.30 बजे गांधी स्टेडियम में बालक-बालिकाओं की दौड़ होगी। इसके बाद 11 बजे से जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर विकलांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे। इस बीच एडीएम जिला अस्पताल में फल वितरण करेंगे।
इसके अलावा 12 बजे अवंतीबाई बालिका विद्यालय में वन एवं वन्यजीवों पर चित्र प्रतियोगिता होगी। 3.30 बजे गांधी स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और शाम को मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का होगा।