फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक बार फिर हड़ताल की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कर्मचारियों के लाख प्रयास के बाद भी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू न होने से गुस्साए कर्मचारियों ने एक बार फिर से हड़ताल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार को पुरानी पेंशन नीति लागू करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर आगे होने वाली हड़ताल से पहले कर्मचारियों से सहमति पत्र भरवाया जाएगा। कर्मचारियों से पूछा जाएगा कि हड़ताल की जाए या नहीं। अगर 50 फीसदी से अधिक कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में रहे तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह से कर्मचारियों की हड़ताल शुरू की जाएगी।
राज्य संयुक्त परिषद और नरमू संगठन कर्मचारियों से 21 और 22 नवंबर को सहमति पत्र भरवाएगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। संयुक्त राज्य परिषद जिलामंत्री हरीओम ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी काफी समय से आवाज उठाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही। ऐसे में अब सहमति पत्र भरवाकर हड़ताल की रणनीति तैयार की जा रही है। इसके लिए करीब एक हजार से अधिक कर्मचारियों के पत्र भरवाएं जाएंगे। वहीं एनई रेलवे मजदूर यूनियन के पीलीभीत शाखा अध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया 21 से 22 नवंबर के बीच नरमू की ओर से एक हजार से अधिक कर्मचारियों के सहमति पत्र भरवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें