पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को बेंच पर हुए प्रसव के मामले का डीएम संजय कुमार सिंह ने संज्ञान लिया है। डीएम ने सीएमओ से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। यही नहीं सीएमओ को इंमरजेंसी में हेल्पडेस्क खोलने और संकेतांंक लगवाने के निर्देश भी दिए हैं।
बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव पृथ्वीपुर की सुुमन का मेडिकल कॉलेज में बेंच पर प्रसव हो गया था। स्टॉफ की ओर से ध्यान नहींं देने के चलते नवजात की मौत हो गई थी। डीएम संजय कुमार सिंह ने जानकारी मांगी तो सीएमओ ने बताया कि इंमरजेंसी में परिजनों को सही जानकारी नहीं दी गई थी। यह लापरवाही जांच के दौरान सामने आई है। इसपर डीएम ने पूरे मामले की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं इंमरजेंसी में हेल्प डेस्क बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कौन सा विभाग कहां है, इसको लेकर बोर्ड लगवाने के लिए भी सीएमओ को कहा गया है। ताकि आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कोई परेशानी न हो सके।