पूरनपुर। किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक ले गया। किशोरी अपने साथ घर से 50 हजार रुपये भी ले गई। पुलिस ने किशोरी की मां की ओर से पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को आमिर शाह बहला फुसला कर 20 मई को ले गया। आरोप है कि किशोरी घर में रखे 50 हजार रुपये भी ले गई। आरोप है कि युवा नेता नोमान अली वारसी, मुखिया, आरोपी की मां हुसना और भाई अनीश शाह का हाथ भी किशोरी को लेजाने में सहयोग रहा। किशोरी की मां की ओर से पुलिस ने आमिर शाह, मुखिया, नोमान वारसी, हुसना, अनीस शाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद