फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में गर्मी-लू के मरीज बढ़े

विज्ञापन
ओपीडी कक्ष में मरीजों की लगी कतार। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में सुबह से ही पर्चा केंद्र से लेकर परामर्श कक्ष के बाहर तक मरीज देखे जा सकते हैं। शनिवार को काफी संख्या में मरीजों के पहुंचने के कारण कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन


बीते सप्ताह से गर्मी का सितम लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। ऐसे में गर्मी-लू (पानी की कमी) के मरीजों की संख्या तो बढ़ी ही है। इसके अलावा उल्टी दस्त, वायरल फीवर, पेट के इंफ्क्शन आदि के मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। शनिवार को जिला अस्पताल में लगभग 1100 मरीजों की ओपीडी रही।
सुबह 8 बजे ही पर्चा केंद्र के बाहर मरीज उमड़ पड़े, ऐसे में ओपीडी कक्ष के अंदर भी चिकित्सकों ने मरीजों की कतार लगवाकर परामर्श दिया। दवाओं की कमी के चलते मरीज मेडिकल स्टोर से भी दवा खरीदते देखे गए।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक ने बताया कि पानी की कमी होने से काफी मरीजों को पेट का इंफ्कशन, चक्कर, शारीरिक कमजोरी की समस्या आ रही है। डिहाइड्रेशन के नियमित 200 मरीज देखे जा रहे है। जरूरी है कि बढ़ती गर्मी में रोजाना 4-5 लीटर ठंडा पानी पिया जाए तो ठंडे पानी से नियमित एक से दो बार नहाया जाए, खाने में तरल पदार्थ का सेवन किया जाए तो घर से बाहर निकलने में परहेज रखा जाए।


साढ़े बारह बजे अल्ट्रासाउंड बंद, मरीज भटके
रेडियोलॉजिस्ट शनिवार को दिन में साढ़े बारह बजे कक्ष छोड़कर चले गए। ऐसे में काफी देर तक मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। कई लोग तो अल्ट्रासाउंड कराए बगैर ही लौट गए।

लू वार्ड, कोविड में परिवर्तित
गर्मी को लेकर पूर्व में शासन ने जिला अस्पताल में लू वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे, गंभीर डिहाइड्रेशन के मरीजों को इस वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जाना था। प्रदेश में कोविड के मामले सामने आने पर अस्पताल प्रबंधन ने लू वार्ड को कोविड वार्ड में परिवर्तित कर दिया।

ओपीडी कक्ष में मरीजों की लगी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें