फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से आई 50 लोगों की रिपोर्ट, 16 निकले डेंगू पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। डेंगू के डंग ने रविवार रात फिर स्वास्थ्य विभाग को उस समय हिला दिया। जब लखनऊ लैब से 50 लोगों की जांच रिपोर्ट आई । उसमें 16 लोग पॉजिटिव पाए गए। तत्काल सभी से संपर्क किया गया। सभी की स्थित सामान्य मिली।
विज्ञापन

कोरोना के बाद लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिले में 1200 से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 289 संदिग्ध मरीज मिले थे। सभी के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसमें रविवार की रात आई 50 लोगों की रिपोर्ट में 16 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इससे स्वास्थ्य महकमा में उथल पुथल मच गई। सभी से संपर्क किया गया। सभी की स्थित सामान्य मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने चैन की सांस ली। सहायक जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्य ने बताया कि जिले में अब तक 85 लोग पॉजिटिव पाए गए है। सभी से फोन के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। कुछ लोगों को छोड़कर बाकी सभी सुरक्षित है। कुछ लोगों की जरूरत दवा चल रही है। किसी को भी खतरा नहीं है। इसके अलावा लगातार दवा का छिड़काव, फॉगिंग, सैंपलिंग कराई जा रही है। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें