बीसलपुर। कस्बा बिलसंडा में पानी की नई टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि नौ अक्टूबर को दोपहर में उनका पुत्र प्रभात गुप्ता स्कूटी से बीसलपुर होते हुए बरेली जा रहा था।
रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से प्रभात की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने ट्रक भी कब्जे में ले लिया था। इस मामले की तहरीर दे दी है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक को अज्ञात बताया गया है। संवाद