फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया मोड़: सनातनी बनकर मुस्लिम लड़की से विवाह करने वाले ईसाई युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, अपहरण और धोखाधड़ी का आरोप

Sat, 02 Apr 2022 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

आरोप है कि सुमित पहले भी कई बार नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे रुपये की मांग करता रहा। जब असमर्थता जताई तो सुमित ने उसकी पुत्री को अपने साथ ले जाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
marriage - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में सनातनी बन कर बरेली में 29 मार्च को विवाह रचाने वाले ईसाई युवक सुमित और मुस्लिम लड़की के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। युवती के पिता ने सुमित पर नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पुत्री को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शुक्रवार को जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी पुत्री एक पीजी कॉलेज में पढ़ती है। इसी दौरान पूरनपुर थाना के गांव जटपुरा निवासी सुमित ने उसे सरकारी नौकरी का झांसा देकर बहला लिया। सुमित 26 मार्च को कॉलेज से उसका अपहरण कर ले गया। काफी खोजबीन की मगर पता नहीं चला।

आरोप है कि सुमित पहले भी कई बार नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे रुपये की मांग करता रहा। जब असमर्थता जताई तो सुमित ने उसकी पुत्री को अपने साथ ले जाने की धमकी दी थी। पिता का आरोप है कि सुमित उसके पुत्र को भी नौकरी लगवाने के नाम पर मेरठ ले गया था। नौकरी दिलाने के लिए सात लाख रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


साथ ही अपनी गरीबी का वास्ता दिया था, लेकिन बाद में सात लाख से घटकर दो लाख रुपये पर आ गया था। पुलिस ने सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लड़की के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अब लड़की को बरामद कर उसके बयान अदालत में कराए जाएंगे। बयानों से घटनाक्रम के साथ आरोपों की हकीकत सामने आएगी। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। - दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें