फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना करेली के गांव बमरोली निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव प्रधान रोशन लाल वृद्ध एवं अशिक्षित हैं। प्रधानी का समस्त कार्य गांव के ही जितेंद्र सिंह द्वारा कराया जाता है।
विज्ञापन

गांव में विकास कार्यों के लिए आई धनराशि का फर्जी बिल, वाउचर लगाकर फर्जी तरीके से रुपयों का गबन कर लिया गया है। इस मामले में प्रधान के बेटे अशोक ने भी लिखित शिकायत की थी। मामले की जांच करने जांच अधिकारी 19 अक्टूबर को गांव पहुंचे। इसी दौरान जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह समेत कई लोग पंचायत घर में घुस आए। प्रधान के बेटे को गोली मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। साथ ही अनिल को पंचायत घर के अंदर बंद कर मारा पीटा और जान से मारने की नीयत से गमछे से गला दबा दिया। एसओ जगदीप सिंह मलिक ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें