फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी राशन पकड़े जाने के मामले में तीन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। एक चक्की में सरकारी राशन पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन माह बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चक्की मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक रजनीश शुक्ला ने बताया कि माह फरवरी में मोहल्ला ग्यासपुर की एक चक्की पर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 29 कट्टा (14.5 क्विंटल) सरकारी गेहूं बरामद किया था। कट्टों पर सरकारी मोहर लगी थी। पुलिस ने गेहूं कब्जे में लेकर रिपोर्ट तत्कालीन एसडीएम राकेश गुप्ता को सौंप दी थी। राकेश गुप्ता ने रिपोर्ट उसी समय डीएम कार्यालय भेज दी थी। अभी तक यह रिपेार्ट डीएम कार्यालय में लंबित पड़ी रही। दरअसल डीएम पुलकित खरे विधान सभा चुनाव और एमएलसी चुनाव में व्यस्त रहे थे, तभी उन्होंने इस पत्रावली पर कोई निर्णय नहीं लिया था। अब डीएम ने तीन दिन पूर्व यहां के एसडीएम रिषीकांत राजवंशी को इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक ने रविवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी थी। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें चक्की मालिक मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अली हसन को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें