फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टों पर कोयले की जगह  इस्तेमाल हो रहा भूसा

Sun, 10 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
परेशानी। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारियों की अनदेखी के चलते कुछ भट्टों पर कोयले की जगह भूसे का इस्तेमाल अवैध रूप से किया जा रहा है। इससे भविष्य में भूसे की किल्लत होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से भूसे की किल्लत है, जिसके कारण जानवरों के लिए चारे का अभाव बन जाता है। जिला प्रशासन लगभग प्रत्येक वर्ष इस समस्या के समाधान के क्रम में भूसे के जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा देता है। बावजूद इसके कुछ ईंट भट्टों पर कोयले के स्थान पर अवैध रूप से भूसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे भविष्य में चारे की समस्या पैदा होना तय माना जा रहा है। इस बावत तहसीलदार ने नन्हेलाल ने बताया कि भट्ठों पर भूसा जलाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें