फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से ठेले वाले तो हटा दिए...... अब फुटपाथ भी खाली कराइए साहब

विज्ञापन
ीपियान मस्जिद के बाहर सड़क तक लगी दुकानें। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। अतिक्रमण अभियान हो या फिर शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति को दूर करना। दोनों हाल में सिर्फ गरीबों पर ही प्रशासन का डंडा चलता है। पिछले दो दिनों मेें ठेले पर फल बेचने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का डंडा चल रहा है। बड़े दुकानदार बेखौफ होकर फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकान सजा रहे हैं। इन पर किसी की नजर नहीं जाती। गरीबों पर कार्रवाई का डंडा चलाकर खुद की पीठ थपथपा ली जाती है।
विज्ञापन

शहर में सड़कों किनारे फुटपाथ या फिर ठेले पर सामान बेचकर परिवार का पालन पोषण करने वालों पर प्रशासन का डंडा चलते देर नहीं लगती। इनके ठेले हटवाने से भले ही प्रशासन खुश हो जाता हो, मगर इन गरीबों के पीछे की कहानी शायद प्रशासन भूल जाता है। सुबह से शाम तक कड़ी धूप में खड़े होकर परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी कंधों पर लिए सभी दुकान को लगाते हैं जिससे घर में परिवार का गुजर बस कर सकें। इन्हीं को अतिक्रमण हटाओ अभियान में उजाड़ दिया जाता है जबकि शहर में बड़े दुकानदार बेखौफ होकर फुटपाथ से लेकर सड़क का दुकान को सजा रहे हैं। इससे जाम की स्थिति भी बनती है, मगर शायद जिम्मेदारों की इस ओर निगाह नहीं जाती या फिर जानबूझकर निगाह फेर लेते हैं। यही आलम पिछले दो दिनों से चल रहा है। शहर के स्टेशन रोड पर गैस चौराहे से ड्रमंडगंज चौराहा तक दोनों ओर दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा है। पूरी दुकान फुटपाथ पर सजा दी जाती है। छिपियान चौराहे के पास पतली सड़क होने के बाद भी दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा कर दिया है। नीबू मंडी में दुकानों के बाहर सड़क पर ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इसके बाद भी इन लोगों पर कार्रवाई नहीं होती है।
पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएगा व्यापार मंडल
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल से वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा पूरी तरह प्रशासन को हटाना चाहिए। इसमें चाहें छोटा दुकानदार हो या फिर बड़ा। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ गरीबों के ठेले ही क्यों हटवाएं। इस विषय को एसपी के सामने रखा जाएगा।

शहर के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के समीप सड़क पर लगा दुकानों का सामान। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

शहर के चावला चौराहे पर सड़क पर रखा दुकानों का सामान। संवाद- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें