फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से बाला जी की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
पीलीभीत शहर में निकली बालाजी शोभायात्रा में सजी झांकी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। संकट मोचक बालाजी घाटे वाले बाबा के 16 वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में सबसे पहले बालाजी की झंडी चल रही थी, इसके उपरांत मां काली के अखाड़े में मां काली की लीलाओं का मंचन हो रहा था। शोभायात्रा में भगवान शिव की लीला आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीकृष्ण व राधा जी की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।
शोभायात्रा में दरबार के महंत नितिन गुप्ता प्रसाद वितरण करते रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को बालाजी का भव्य शक्ति दरबार सजाया जाएगा एवं रविवार को 108 कन्या भोज 108 ज्योति दर्शन व बाबा का भव्य भंडारे का आयोजन चरक का कुआं स्थित बालाजी मंदिर में किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान अनुकल्प गुप्ता, अंचल गुप्ता, शोभित, सुनील, राज कुमार, वैभव, प्रशांत, अतीत, दीपांश आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

मां काली के मेले में देर रात तक झूमे लोग
मझोला। ग्राम रानी कॉलोनी में 24 अक्तूबर से शुरू हुए मां काली पूजा मेले के चौथे दिन रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में दिनेशपुर उत्तराखंड से आए कलाकारों ने फिल्मी व धार्मिक गानों पर जमकर नृत्य किया। मेला कमेटी के अध्यक्ष पूर्व प्रधान शंकर मंडल ने बताया की मेले को एक रात्रि और बढ़ा दिया गया है। जिसके चलते मेला अब 28 के स्थान पर 29 अक्तूबर को समाप्त होगा। मेले में निगरानी के लिए इस बार सीसी कैमरों का सहारा लिया गया है। मेले में संजीव, आदित्य सरदार, दिलीप दलाल, मनोज मंडल, मुकेश मंडल, भाविन तरफदार के साथ मेला कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
बनरोली में निकली शिव बरात
बिलसंडा। बनरोली में शिव बरात निकाली गई। इससे पूर्व मंदिर में देव स्वरूपों की पूजा हुई।
बरात में आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सबसे आगे देवस्वरूप चल रहे थे। उसके पीछे भगवान शिव, राम लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी, चंद्रमा पर बैठे भगवान कृष्ण, भूत पिचाश आदि की झांकियां शामिल थीं। बरात गांव के प्रमुख रास्तों से होकर मेला प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान शैलेश शर्मा, प्रभात शंखधार, संतोष शुक्ला, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

दो दिवसीय अखंड पाठ का समापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीरामचरित मानस के दो दिवसीय अखंड पाठ का शुक्रवार शाम समापन हो गया। कार्यक्रम में कपिल पांडेय, रामगोपाल शर्मा, लक्ष्य कुमार, विक्की कुमारी, पार्थ, टिल्लू शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें