फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार कांवड़ियों के आने का अनुमान, पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सावन माह का दूसरा सोमवार आज है। जिले से भारी संख्या में भिव भक्त कछला घाट समेत अन्य गंगा घाटों पर जल लेने के लिए गए हैं। यह आज पीलीभीत आकर जलाभिषेक करेंगे। पुलिस अधिकारियों को करीब पांच हजार कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। इसी के आधार पर दूसरे सावन को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों को किसी तरह की दिक्कत न हो और विवाद की स्थिति न बने, इसके लिए हर चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। चार जोन और 15 सेक्टर में जिले को बांटकर भारी पुलिस बल और पीएसी लगाई जाएगी। शिवालयों में सुबह से ही ड्यूटी रहेगी। शिवालयों से सड़क तक सादा कपड़ों में भी पुलिस बल को लगाया जाएगा। इसके अलावा बीते सोमवार को मोहल्ला मदीनाशाह में कांवड़ियों और स्थानीय दूसरे पक्ष के लोगों के बीच टकराव के हालात बन गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए मोहल्ला मदीनाशाह समेत मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर भी पुलिस विशेष नजर रखेगी। हाईवे से शिवालयों तक सड़क सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल समेत कई अधिकारियों ने मातहतों को ड्यूटी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनको ब्रीफ किया। सीओ सिटी ने बताया कि सुरक्षा संबंधी समस्त तैयारी कर ली गई है। अगर कोई खुराफात करने की कोशिश करता है, तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें