फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बसों की लोकेशन जानने के लिए डिपो पर लगाई गई डिस्प्ले मिलेगी राहत

Fri, 23 Jan 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर ​स्थित रोडवेज बस अड्डे पर लगाई गई एलसीडी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बसों की सही स्थिति जानने के लिए अब यात्रियों को यहां-वहां नहीं भटकना होगा। डिपो के मुख्य द्वार पर ही डिस्प्ले लगाई गई है। इस पर बसों की लाइव लोकेशन साझा की जाएगी। साथ ही चालक-परिचालकों को यातायात संबंधी संदेश भी साझा किए जाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से 108 बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन की समय सारिणी व्यवस्थित न होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। डिपो पर पहुंचने के बाद भी यात्री बसों की जानकारी के लिए यहां-वहां भटकते नजर आते हैं। यात्रियों की सुविधाओं के लिए करीब तीन माह पूर्व एक डिस्प्ले स्क्रीन को लगवाया गया था।
तकनीकी खामियों के चलते यह डिस्प्ले नियमित नहीं चल सकी। इससे विभाग को भी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर इस डिस्प्ले को दोबारा से संचालित किया गया है। अब इस डिस्प्ले का नियमित संचालन किया जा रहा है। इसमें डिपो से संचालित सभी बसों के आने का समय, जाने का समय, बस की मौजूदा लोकेशन सहित अन्य जानकारी साझा की जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं, चालकों के लिए इस डिस्प्ले पर यातायात संबंधी नियमों की जानकारी साझा की जाएगी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि डिस्प्ले में कुछ समय परेशानी आई थी। अब इसका संचालन कर दिया गया है। इससे बसों की लोकेशन भी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें