फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगली हाथियों का आतंक, नौ किसानों की फसलें रौंदी

Fri, 23 Jan 2026 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हा​थियों द्वारा रौंदी फसल दिखाते किसान स्रोत : किसान
विज्ञापन
न्यूरिया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज क्षेत्र में ब्लॉक मरौरी के गांव खरगापुर कॉलोनी में बुधवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के नौ किसानों की फसलों को रौंद दिया। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

हाथियों ने नेपाल मंडल की मसूर की फसल, गोपाल मंडल, जतिन वाला, तारक विश्वास, किंकर दास, ललित सरदार के गेहूं की फसल रौंद डाली। ग्राम पंडरी निवासी ज्वाला प्रसाद, सासंत राय व प्यारेलाल की गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर खड़ी फसलें पूरी तरह रौंद दीं। इससे उन्हें आर्थिक क्षति हुई है।
सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार सुबह डिप्टी रेंजर शेर सिंह एवं वन दरोगा नवीन सिंह वोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। किसानों ने वन विभाग से शीघ्र क्षतिपूर्ति दिलाने तथा भविष्य में जंगली हाथियों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें