फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के गुरुद्वारा नानकसर बढ़ापुरा से राहत सामग्री भरे ट्रक पंजाब के लिए रवाना किए गए
विज्ञापन
अमरिया। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को देशभर से राहत सामग्री भेजी जा रही है।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के बड़ेपुरा स्थित गुरुद्वारा नानकसर में भी जिलेभर के लोगों ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री दान की। बिस्तर, गेहूं, चीनी, चावल, दवाएं आदि को पांच ट्रकों के जरिये शुक्रवार को पंजाब के लिए रवाना किया गया है। गुरुद्वारा के जत्थेदार बाबा मोहन सिंह व जोगा सिंह के नेतृत्व में ट्रक भेजे गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी व उत्तराखंड के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले सभी धर्मों के अनुयायियों की सहायता से लगभग 28 लाख रुपये इकट्ठा हुए हैं। इस धनराशि का उपयोग बाढ़ के कारण खराब हुए रास्तों व अन्य समस्याओं का निस्तारण करने के लिए किया जाएगा। इसके लिए संगत की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें