फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रूट डायवर्जन से टनकपुर हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
बीसलपुर से आने बाले आसाम चोराहे पर फंसे छोटे बड़े चार पहिया वाहन। संवाद 
विज्ञापन
पीलीभीत। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के चलते शहर में आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं शहर में भी रूट डायवर्जन से लोगों को परेशानी हुई। जानकार लोग गलियों से होते हुए अपने गंतव्य को पहुंच गए, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा था। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में वाहन प्रवेश न कर सकें, इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया था। रूट डायवर्जन के दौरान की गईं व्यवस्थाएं लोगों के लिए मुसीबत बन गईं।
पुलिस लाइन में डिप्टी सीएम के हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया। ऐसे में टनकपुर हाईवे पर लोगों को खासी परेशानी रही। पुलिस लाइन में उतरने के बाद कार द्वारा पूरनपुर के लिए रवाना हुए। ऐसे में टनकपुर हाईवे पर गोदावरी स्टेट, निरजनकुंज कॉलोनी, गौहनिया चौराहा, गन्ना तिराहा, छतरी चौराहा डिग्री कॉलेज आदि चौराहे पर वाहनों को रोका गया।
विज्ञापन

वाहन चालक घंटों चिलचिलाती धूप में परेशान होते रहे। काफिला निकलने के बाद शहर में एकाएक जाम की स्थिति बन गई। हर कोई जल्दी निकलने की होड़ में दिखा। ऐसे में टनकपुर हाईवे पर लगा जाम लोगों के लिए मुसीबत बना रहा।



हाईवे पर रोके गए बड़े वाहन
डिप्टी सीएम के दौरे के चलते बड़े वाहनों के शहर की ओर आने पर रोक लगाई गई। ऐसे में बीसलपुर, पूरनपुर हाईवे, बरेली हाईवे, टनकपुर हाईवे पर बड़े वाहनों को इधर नहीं आने दिया गया, जबकि छोटे वाहनों को महज काफिला निकलने के दौरान रोका गया। ऐसे में हाईवे पर ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई।




बरखेड़ा रोड पर यातायात बंद होने से परेशान रहे यात्री
बरखेड़ा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पीलीभीत आगमन पर यातायात को रोक दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बड़े वाहनों की लंबी लाइन लग गई, जो लगभग पूरे दिन रही। जाम में फंसे अमरिया के प्रेमशंकर ने बताया कि तीन बसों से गांव के लोग दियोरिया क्षेत्र के गांव सखिया ब्रह्मदेव स्थल पर दर्शन को गए थे। वापसी में जत्थे की बस को दोपहर लगभग 12 बजे हाईवे स्थित जितौनिया चौकी पर रोक लिया गया। इससे बस में सवार लगभग 150 यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इसमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल रहीं। संवाद

बीसलपुर से आने बाले आसाम चोराहे पर फंसे छोटे बड़े चार पहिया वाहन। संवाद 

बीसलपुर से आने बाले आसाम चोराहे पर फंसे छोटे बड़े चार पहिया वाहन। संवाद 

बीसलपुर से आने बाले आसाम चोराहे पर फंसे छोटे बड़े चार पहिया वाहन। संवाद 

बीसलपुर से आने बाले आसाम चोराहे पर फंसे छोटे बड़े चार पहिया वाहन। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें