फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: समितियों पर खाद पहुंचने से मिली राहत, बोआई कार्य हुआ तेज

विज्ञापन
पीलीभीत की मंडी समिति ​स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसान।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की सहकारी समितियों पर खाद पहुंचने से किसानों को कुछ राहत मिली है। खाद मिलने से खेतों में फसलों की बोआई का कार्य भी तेज हो गया है। हालांकि प्रति एकड़ एक कट्टा और अधिकतम तीन कट्टे खाद की बाध्यता से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में 76 किसान सहकारी समितियां हैं। कृषि बहुल जिला होने के चलते खरीफ और रबी दोनों फसलें होती है। इस समय रबी की फसलों का समय होने से किसान फसलों की बोआई करने में जुटे हैं।
बीज लेने के साथ खेत को तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। बोआई के समय खाद की जरूरत को देखते हुए समितियों पर भी किसान उमड़ने लगे हैं। कुछ दिन खाद की किल्लत होने से किसान परेशान भी हुए। प्राइवेट दुकानों पर अतिरिक्त खर्च झेलकर खाद खरीदी, लेकिन इससे जरूरत पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कई दिनों तक मचे हाहाकार के बाद समितियों पर खाद की खेप पहुंच गई। इसके बाद किसान ने राहत महसूस की है। किसानों को जरूरत के हिसाब से प्रति एकड़ एक कट्टा खाद दी जा रही है। बुधवार को शहर से मरौरी क्षेत्र की स्थित ग्रामीण किसान सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध रही, लेकिन यहां किसान नाममात्र दिखे।
वहीं मंडी समिति के इफको किसान सेवा केंद्र पर भी यहीं स्थिति रही। खाद लेने के लिए किसान केंद्र पर पहुंचते रहे। एआर कोआपरेटिव प्रदीप सिंह ने बताया कि जनपद की समस्त समितियों पर खाद उपलब्ध है। किसानों की सुविधा का ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें