फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंजीकरण 4200 किसानों का, सत्यापन सिर्फ 1793 का

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक मार्च से शुरू हुई सरकारी गेहूं खरीद को लेकर जनवरी से ही किसानों का पंजीकरण चल रहा था। अलग-अलग तहसीलों में करीब 42 सौ किसानों का पंजीकरण हुआ है लेकिन खरीद के लिए अब तक सिर्फ 1793 का ही सत्यापन हो सका है। इसमें सबसे अधिक 546 सत्यापन बीसलपुर तहसील में हुए हैं।
विज्ञापन




शासन के आदेश पर शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की गई है। खरीद के लिए अब तक पूरे जिले में करीब 42 सौ किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इसके विपरीत सत्यापन 50 फीसदी से कम किसानों का हुआ है। यह सत्यापन अलग-अलग तहसीलों में एसडीएम स्तर पर लंबित हैं।
ऐसे में अब तक जिले में सिर्फ 1793 किसानों का ही खरीद के लिए सत्यापन हुआ है। इसमें सबसे अधिक बीसलपुर में 546 किसान हैं तो सबसे कम सदर तहसील में 146। दोनों तहसीलों में क्रमश: 1378 और 364 किसानों के सत्यापन का पंजीकरण किया गया है। संवाद
विज्ञापन




-
यह है सत्यापन की स्थिति



पीलीभीत सदर 186



बीसलपुर 546



पूरनपुर 430



कलीनगर 296



अमरिया 335



...........



पंजीकरण के बाद सत्यापन की प्रक्रिया तहसील स्तर से कराई जाती है। इसके बाद किसान गेहू की बिक्री कर सकतें हैं। सत्यापन की प्रक्रिया को अब तेज किया जा रहा है।
विज्ञापन

- वीके शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें