फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sun, 30 Aug 2015 07:35 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (श्रम विभाग) में पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मेधावी छात्र योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बीएसए ने सभी ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारियों से परिषदीय स्कूलों में श्रमिकों के पढ़ने वाले बच्चों की सूची तलब की है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा भवन एवं अन्य सन्निमार्ण प्रक्रियाओं में कार्यरत पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के प्रोत्साहित करने, उच्च व व्यवसायिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने को मेधावी छात्र योजना शुरू की गई है। इस योजना का लाभ उन पंजीकृत श्रमिकों के पुत्र व पुत्रियों को दिया जाएगा, जिन्होंने कक्षा पांच से आठ तक 70 प्रतिशत या उससे अधिक तथा कक्षा नौ से 12 तक 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो।
इधर बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की सूचियां भेजकर पात्र बच्चों की सूचियां जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि मेधावी छात्र योजना का लाभ उन्हीं मेधावी बच्चों को दिया जाएगा जो वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों से मेधावी बच्चो की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इतनी मिलेगी धनराशि
कक्षा पांच से सात तक 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को चार हजार रुपये व छात्रा को 4500 रुपये, कक्षा आठ में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को पांच हजार रुपये व छात्रा को 5500 रुपये, कक्षा नौ, दस में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र को पांच हजार रुपये व छात्रा को 5500 रुपये, कक्षा 11 से 12 तक 60 फीसदी अंक पाने वाले छात्र को आठ हजार रुपये व छात्रा को दस हजार रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे। उपरोक्त प्रोत्साहन धनराशि दो किश्तों में दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें