फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अंतिम संस्कार करने से इन्कार, अफसर पहुंचे गांव

विज्ञापन
प्रतापडांडी में मृतक के परिजनों से वार्ता करते क्षेत्रा​धिकारी प्रतीक दाहिया।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। सिर पर लाठी मारकर युवक की हत्या किए जाने के के मामले में दर्ज मुकदमे के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दो नाम बढ़ाने की मांग को लेकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

पता चला तो बीसलपुर सीओ और प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा गांव पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। दोपहर में मृतक का पुत्र गांव पहुंचा। पुलिस अफसरों ने उससे वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया, तब जाकर दोपहर दो बजे मृतक का अंतिम संस्कार हो सका।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव प्रतापडांडी निवासी 42 वर्षीय सीताराम पुत्र उमरायलाल को शनिवार शाम मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में गंगाप्रसाद, ओमपाल, सुरेंद्र और रामनिवास के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

इसके बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। बरेली से शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सोमवार सुबह शव का अंतिम संस्कार होना था, लेकिन परिवार ने इसे रोक दिया।
मुकदमे में दो आरोपियों के नाम और शामिल करने व समस्त आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की। शव का अंतिम संस्कार रोकने की जानकारी लगते ही सीओ बीसलपुर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा मुकेश शुक्ला गांव पहुंचे।
पुलिस के समझाने पर परिजन दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक बरखेड़ा ने बताया कि मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रतापडांडी में मृतक के परिजनों से वार्ता करते क्षेत्राधिकारी प्रतीक दाहिया।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें