एसएसबी के डीआईजी केपी सिंह ने कहा कि फोर्स में 62 हजार जवानों की भर्ती होनी है। इसके लिए क्षेत्र के युवाओं को मेडिकल जांच एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
धुरिया पलिया में सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ करने पहुंचे एसएसबी के डीआईजी ने पत्रकारों को बताया कि आगामी तीन चार माह में महिला जवानों की भर्तियां भी होने जा रही हैं। इसमें भर्ती होने के लिए बार्डर क्षेत्र की महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भर्ती में बार्डर क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एसएसबी स्वास्थ्य शिविर लगाकर मेडिकल परीक्षण कराएगी। साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक दौड़ एवं अन्य तैयारियों की जानकारी देकर सहयोग करेगी। क्षेत्र से पांच युवकों का चयन कर भारत भ्रमण पर भेजा गया है। इन युवकों के वापस आने पर पांच अन्य युवकों को भेजा जाएगा। यह क्रम लगातार चलता रहेगा।