अब एक्सीडेंट के गंभीर मरीजों को गैर जिलों में रेफर नहीं किया जाएगा।
जिला अस्पताल में जल्द ही आईसीयू का निर्माण शुरू कराया जाएगा। शासन ने
आईसीयू, सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट (सीएसएसडी) व टायलेट ब्लॉक
निर्माण को धनराशि जारी कर दी है। पहले चरण में सीएसएसडी का निर्माण कार्य
शुरू करा दिया गया है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल
में आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट), सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट
(सीएसएसडी) और टायलेट ब्लॉक का निर्माण होना है। निर्माण कार्य का जिम्मा
पैकफेड संस्था को मिला है। शासन ने 76 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी
संस्था को आवंटित कर दी है। तीनों ब्लाकों का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष के
भीतर पूरा किया जाना है।
पहले चरण में शुरू हुआ सीएसएसडी का कार्य
निर्माण
कार्य के पहले चरण में जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के सामने सेंट्रल
स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट का कार्य शुरू किया गया है। इसमें ओटी में
प्रयोग होने वाले उपकरणों आदि को स्टेरलाइज (संक्रमण रोधी) किया जाएगा।
आईसीयू और टायलेट ब्लाक का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।
000
सीएमएस
डॉ. आरसी शर्मा ने बताया कि इसके निर्माण से लोगों को खासी राहत मिलेगी।
उन्होंने दावा किया कि दुर्घटना व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल हुए
लोगों की संख्या में खासी कमी आएगी।