फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठेके की आड़ में टैक्सी-मैजिक चालकों से वसूली, शिकायत

Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत के माधौटांडा मार्ग पर फुटपाथ पर खड़े वाहन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। माधोटांडा मार्ग के फुटपाथ का ठेका होने के बाद यहां वाहन चालकों से वसूली हो रही है। इसके विरोध में वाहन चालकों ने मुख्यमंत्री को प्रार्थनापत्र भेजने के साथ ही एसपी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

रामवीर, पातीराम, छत्रपाल, मुकेश सिंह, राजीव कुमार, गोपाल, जयसिंह, अवधेश, नरेश आदि 30 से अधिक वाहन चालकों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि नगरपालिका ईओ ने गुपचुप तरीके से माधोटांडा मार्ग पर टैक्सी स्टैंड का ठेका कर दिया। कहा कि नियमों को ताक पर रखकर चहेते को ठेका दिया गया है।
ठेकेदार गालीगलौज कर प्रति वाहन 40 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वसूली कर रहा है। पूर्व में चालकों से सिर्फ 20 रुपये लिए जाते थे। इसके अलावा प्रतिमाह एक हजार रुपये अलग से भी मांगे जाते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं। आरोप है कि ठेके में नियमों की अनदेखी भी गई है। चालकों ने ठेका निरस्त कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन

2.12 लाख रुपये में किया फुटपाथ का ठेका : गोहनिया चौराहे से माधोटांडा मार्ग पर नगरपालिका ने सड़क किनारे के फुटपाथ का ठेका 2.12 लाख रुपये में किया है। लोक निर्माण विभाग की सड़क के फुटपाथ का ठेका कैसे हो गया, इस बारे में पालिका के अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। नगरपालिका ईओ विकास कार्यों से भी बेपरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें