जिले में विश्व साक्षरता दिवस पर जगह-जगह जागरूकता रैली व गोष्ठियों का आयोजन किया गया। स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य श्यामा कुमार की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में विश्व साक्षरता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यार्थियों ने साक्षरता संबंधी गीत व कविताएं प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर शिक्षक जेपी कटियार, ओपी गंगवार, गंगाप्रकाश गंगवार, श्यामबिहारी, नेहाल सिंह, धीर सिंह, फकीरचंद, महिपाल आदि ने विचार रखे।
वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की जूनियर वर्ग की छात्राओं ने सुबह साक्षरता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्राएं हाथों में साक्षरता संबंधी पट्टिकाएं लेकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक करते चल रही थीं। इसके अलावा साक्षरता देश के विकास के लिए अनिवार्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें वर्षा भारद्वाज, करिश्मा रस्तोगी, लुवना परवीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। माहेनूर, अंशिका, तान्या, कोमल सागर, भावना, ज्योति ने साक्षरता पर आधारित नाटक का मंचन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनीतारानी, अनीता सिंह, डॉ. रेनू सक्सेना, डॉ. पुष्पाजंलि मिश्रा, शिखा जोशी, मंजू भारती आदि मौजूद रहीं।
जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में गांव शरीफगंज में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र पर साक्षरता दिवस मनाया गया। प्रशिक्षणार्थी मुन्नी, हीराकली, अनीता, सुमन, सीमा ने साक्षरता संबंधी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व में हुई प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी शशि तिवारी, रेनू, दीक्षा गंगवार, महफूज बेगम, हिना बी, नसीम, इश्तियाक अहमद, जावेद, सुल्तान को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान सावित्री देवी, अशरफ हुसैन, निशा, आसेराम, जशोदा आदि मौजूद रहीं।
पूरनपुर। विश्व साक्षरता दिवस पर ब्लाक संसाधन केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार गंगवार ने झंडी दिखाकर किया। रैली स्टेशन रोड, मेन मार्केट होते हुए पुन: विद्यालय तक आई। रैली में शामिल बच्चे साक्षरता संबंधी नारे लगाते चल रहे थे। रैली में समन्वयक वासुदेव, ओमप्रकाश, रईस अहमद, प्रधानाध्यापिका परवीन आरा, ब्रजेश शुक्ला, साक्षरता समन्वयक रवि सिंह, इंदु गंगवार, संजीव आदि शामिल रहे।