गायत्री परिवार की साइकिल रैली का नगर के एक बारात घर में स्वागत किया गया। इसके बाद बारात घर में दीप यज्ञ भी हुआ।
मालूम हो कि गायत्री परिवार की साइकिल रैली रविवार को पीलीभीत से रवाना हुई थी। रैली कस्बों और गांवों से होती हुई देर शाम नगर के एक बारात घर पहुंची। जहां लोगों ने जोरदार स्वागत किया। रात में बारात घर में दीप यज्ञ हुआ। जिसमें 251 दीप जलाए गए। इस मौके पर तहसीलदार नन्हे लाल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल, सत्यपाल यादव, लालता प्रसाद शास्त्री, लालाराम, शुभेंद्री श्रीवास्तव, मीरा सक्सेना, मैना देवी, शशि बाला गंगवार, प्रताप सिंह, चेतराम, ईश्वर सिंह, लालाराम समेत तमाम प्रमुख लोग मौजूद थे। मंगलवार को सुबह यह रैली बिलसंडा को रवाना हो गई। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।