अमरिया कस्बे में खेले जा क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी संवाद
अमरिया। कस्बे में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया और रजा क्रिकेट क्लब हर्रायपुर के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें रजा क्लब की टीम विजेता रही।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसीसी क्रिकेट क्लब अमरिया की टीम निर्धारित 14 ओवर के मैच में 13.3 ओवरों में 97 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी रजा क्रिकेट क्लब हर्रायपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 8.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। रजा क्रिकेट क्लब हर्रायपुर की ओर से अयान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 41 रन बनाए और दो विकेट भी हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, नदीम खान, भूरा, मुजस्सिम मलिक, आरिश खान, पिंका सिंह, कमरुल हसन खां, राशिद मलिक, हरीश कुमार, यासीन, रहमत अली सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद